26 अक्टूबर 2019 - 13:23
16 हज़ार विदेशी त्रीर्थयात्री मशहद पहुंचे

पैग़म्बरे इस्लाम (स) के स्वर्गवास और हज़रत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शहादत के अवसर पर इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े का दर्शन करने के लिए 16 हज़ार विदेशी तीर्थयात्री पवित्र नगर मशहद पहुंच गये हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 28 सफ़र बराबर 27 अक्तूबर को पैग़म्बरे इस्लाम के स्वर्गवास और इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शहादत का दिन है। 

इस अवसर पर इमाम रज़ा के रौज़े और क़ुम में हज़रत फ़ातेमा मासूमा के रौज़े की ज़ियारत करने वाले अधिकतर तीर्थयात्री विदेशी हैं जिनका संबंध, भारत पाकिस्तान, आज़रबाइजान गणराज्य और अरब देशों से है।